November 1, 2026 12:45 am

BREAKING NEWS

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सुरक्षित, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा संकल्प – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा 871 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

PM मोदी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर किया नमन, एकता नगर को दी ₹400 करोड़ की सौगात

 एकता नगर

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के एकता नगर में शनिवार को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश को समर्पित किया. इन परियोजनाओं में सीवेज और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, फसाड लाइटिंग, नर्मदा घाट का अपग्रेडेशन, IRCTC होटल और एकता नगर में रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनमें गोरा-भंडारा रोड का विकास, इंटीग्रेटेड ज़ीरो वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, खलवानी इको-टूरिज्म का विकास, और कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन का इंटीग्रेटेड विकास शामिल है। 

इस बीच, एकता नगर में प्रधानमंत्री ने रेनफॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा भी किया. PM मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 

वहीं, गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार को PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. उन्होंने 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त करने को प्राथमिकता दी है। 

उन्होंने कहा कि 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट अब पांच गुना से अधिक हो गया है. किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है। 

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सरदार पटेल के योगदान को याद किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!