November 4, 2026 11:47 pm

BREAKING NEWS

डेमोक्रेट्स की बढ़त से फिसला क्रूड ऑयल, $100 के करीब पहुंचे भाव; जानिए ट्रंप के फैसलों का पूरा गणित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बड़ा खुलासा, बिना हाजिरी रिकॉर्ड बांटी 275 करोड़ की सैलरी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

रायपुर, 4 नवंबर 2026

 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

 स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम क्षीरपानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम क्षीरपानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री उन्नयन कोष से 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृत राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षीरपानी में बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इससे स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर एवं सुलभ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाओं का विकास होने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा उन्हें उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!