November 15, 2026 11:19 pm

BREAKING NEWS

स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रायगढ़ के कयाघाट में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल विकसित भारत के निर्माण के लिये युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा देश को करें समर्पित नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

विकसित भारत के निर्माण के लिये युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा देश को करें समर्पित

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति की भूमिका, देश के प्रति जिम्मेदारी और विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं के सामने असीमित अवसर हैं। युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें, लेकिन उनका हर प्रयास और हर उपलब्धि देश एवं मातृभूमि के प्रति समर्पित होनी चाहिए। मंत्री सारंग सेज विश्वविधालय में आयोजित यूथ एम्पावरमेंट कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, उनके आदर्शों को आत्मसात करें युवा
मंत्री सारंग ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। चंद्रशेखर आजाद और अशफाकउल्ला खान जैसे वीर क्रांतिकारियों ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान को हमेशा याद रखना और उनसे राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा लेना युवाओं का दायित्व है।

युवाओं के सामने खुला आसमान, जो बनें देश के लिए बनें
मंत्री सारंग ने कहा कि आज के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है। उन्हें जीवन में जो बनना है, जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। यह संकल्प हमेशा याद रखें कि जो भी करें, देश के लिए करें और अपनी मातृभूमि के लिए करें। देश निर्माण ही हमारा सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेज गति से आगे बढ़ रहा भारत
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन के प्रति समर्पण और देश के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। वे देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं।

जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान
मंत्री सारंग ने कहा कि भारत को विकसित और विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। हमें जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सोचना होगा। जो युवा अपनी प्रतिभा, ज्ञान और सामर्थ्य का उपयोग देश के निर्माण में करते हैं, वही वास्तविक अर्थों में असली जेन-जी हैं।

नशे से दूर रहें युवा, खेलों और अनुशासन को बनाएं जीवन का हिस्सा
मंत्री सारंग ने युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं और समाज से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। सभी युवाओं को नशे से दूर रहना होगा और खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ाना होगा। खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं।

देश की एकता और अखंडता के प्रति सजग रहें युवा
मंत्री सारंग ने कहा कि कुछ ताकतें देश को तोड़ने और समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास करती हैं। युवाओं को ऐसी ताकतों से सावधान रहना होगा। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण में लगाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!