November 22, 2026 11:20 am

पीपलकोटी में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरकर असम निवासी कर्मचारी की मौत

पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने शव किया बरामद

21 नवंबर 2026 की रात्रि को SDRF जोशीमठ को जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पीपलकोटी क्षेत्र में HCC कंपनी का एक कर्मचारी नदी में डूबकर लापता हो गया है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर जवानों ने रात्रि के अंधेरे में नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी।

आज दिनांक 22 नवंबर को प्रातः SDRF टीम ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पहाड़ी से गिरने के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुका था।

SDRF जवानों ने शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पहचान मोहन लोहार, पुत्र बुद्धू लोहार, निवासी सोनितपुर, असम के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!