सतपुली-गुमखाल मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने गहरी खाई से एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
29/11/26, 28 नवंबर 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी से SDRF पोस्ट सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली-गुमखाल मार्ग पर बैर गांव के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना प्राप्त होते ही हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में SDRF पोस्ट सतपुली की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने रात के घने अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के बीच सावधानीपूर्वक गहरी खाई में उतरकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान टीम को खाई में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान देवेंद्र (45 वर्ष), पुत्र राजेंद्र, मूल निवासी पैठणी थापलू के रूप में हुई।
SDRF जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।










