November 29, 2026 11:23 pm

BREAKING NEWS

शेखावाटी की धरती पर देखने को मिला शाही अंदाज, हेलिकॉप्टर से विदा होकर ससुराल पहुंची नई-नवेली दुल्हन महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य

रायपुर, 29 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 नवंबर को राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे।प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री मेकाहारा परिसर में 376 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल भवन का शिलान्यास करेंगे। इस अस्पताल में गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं एवं बच्चों के उपचार के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुरक्षित प्रसव एवं नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित राज्य के पहले शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय और यूनिवर्सिटी में संचालित होने वाले पहले नर्सिंग कॉलेज का भी शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 536 बिस्तरीय परिजन विश्राम गृह के निर्माण की नींव रखेंगे। सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के सहयोग से बनने वाले इस विश्राम गृह से दूर-दराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।

इन नई सुविधाओं से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!