September 13, 2026 12:51 am

BREAKING NEWS

बिहार में बाढ़ के तांडव पर छलका अभिनेत्री अक्षरा सिंह का दर्द, प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील Solar Camera for Farms: खेतों की निगरानी अब मोबाइल पर; न बिजली की जरूरत न वाई-फाई, सोलर 4G कैमरा की कीमत और टॉप फीचर्स जानें कैलाश खेर ने मुंबई में बेचा करोड़ों का ऑफिस, 10 महीने पहले की थी खरीद, जानें इस बड़ी कमर्शियल डील का पूरा सच UP Land Rate Hike: गंगा एक्सप्रेस-वे और रिंग रोड किनारे जमीन लेना अब होगा महंगा! सर्वे पूरा, खसरा नंबरों की लिस्ट तैयार; जानें किन इलाकों में बढ़ रहे हैं सर्किल रेट दिल्ली में 18वां BRICS समिट: US और यूरोप में क्या वाकई हुआ ‘ब्लैकआउट’? वेस्टर्न मीडिया की चुप्पी और पाकिस्तान में मची बेचैनी का पूरा सच Travel Smart: सफर में फोन चलाने पर आती है उल्टी? फोन का यह ‘Motion Cues’ फीचर मिनटों में दूर करेगा चक्कर और मतली; ऐसे करें ऑन

Mauganj-आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों में दबिश, 2320 किलो लाहन और 15 लीटर कच्ची शराब जब्त

Mauganj। मऊगंज क्षेत्र में 12.06.2025 को आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात गांवों में एक साथ दबिश दी। इस अभियान के दौरान विभाग ने 13 ठिकानों से 2320 किलोग्राम महुआ लाहन और 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.34 लाख बताई गई है।

दोपहर से शाम तक चला ऑपरेशन, गांव-गांव मची अफरा-तफरी
यह सघन अभियान आबकारी उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद मेघवाल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने दोपहर से लेकर देर शाम तक लगातार सात गांवों में छापेमारी की और अवैध शराब निर्माण में लिप्त लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए।

ये गांव बने कार्रवाई का केंद्र

  • गोदरी: सुनीता प्रजापति (160 किलो लाहन), शिवाकरण प्रजापति (180 किलो लाहन व 5 लीटर शराब)
  • पौपखरा: हीरालाल साकेत (240 किलो लाहन व 7 लीटर शराब), निर्मला साकेत (160 किलो लाहन)
  • बाकूलिया: मीना प्रजापति (220 किलो लाहन)
  • पन्नी: हिंछलाल प्रजापति (160 किलो लाहन)
  • ब्राम्हगढ़: श्यामकली, संगीता व फूलबसुआ साकेत – सभी के पास से 160-160 किलो लाहन
  • बरौहा: छोटे साकेत (180 किलो लाहन)
  • बहियारी: मुन्नीलाल साकेत (220 किलो), छेदीलाल साकेत (140 किलो), बिमला साकेत (180 किलो लाहन)

टीम ने निभाया अहम रोल
छापेमारी में आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, संगीता द्विवेदी, अखिलेश शुक्ला, अतुल बागरी, शुभम द्विवेदी और नगर सैनिक मनोज दुबे व राजेंद्र मिश्रा शामिल रहे।

कड़ी चेतावनी: अगली बार और सख्त कार्रवाई होगी
सहायक आबकारी आयुक्त, रीवा ने कहा कि यह अभियान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए चलाया गया है। आने वाले समय में यह अभियान और तेज होगा। शराब माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!