March 17, 2026 10:38 pm

CG News :कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक

CG News : पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक

 

अम्बिकापुर 20 जून 2025

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खलिबा, अम्बिकापुर में सत्र 2026-27 के लिए लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु योग्य विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सरगुजा जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत ऐसे अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 तक है और वह सरगुजा जिले का निवासी है।

वे ऑनलाईन लिंक  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs  के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 है। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस हेतु चयन परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?