April 29, 2026 12:07 pm

MP: भोपाल में खुलेगा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का कैंपस, हर विधानसभा में बनेगा ‘वृंदावन ग्राम’

MP News : 4572 करोड़ से सुधरेंगे 1766 पुल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसलों पर मुहर लगी। इनमें सबसे अहम रहा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) का भोपाल में नया कैंपस खोलने का निर्णय। इसके अलावा प्रदेशभर में जर्जर पुलों की मरम्मत, हर विधानसभा में वृंदावन ग्राम, जल संरक्षण, और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी नई योजनाएं भी मंजूर की गईं।


भोपाल में खुलेगा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का नया कैंपस

गुजरात के गांधीनगर में स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) का नया कैंपस अब भोपाल में खुलेगा। इसके लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
जब तक विश्वविद्यालय का खुद का भवन नहीं बनता, यह RGPV भवन से संचालित होगा।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इससे मध्यप्रदेश के युवाओं को सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।


1766 पुलों की मरम्मत को 4572 करोड़ की मंजूरी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश के 1766 जर्जर पुलों और संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए 4572 करोड़ रुपए मंजूर किए गए।
उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने बताया कि इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान होगा और विकास को रफ्तार मिलेगी।


हर विधानसभा में बनेगा एक ‘वृंदावन ग्राम’

कैबिनेट ने ‘वृंदावन ग्राम योजना’ को मंजूरी दी है, जिसके तहत प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से प्रत्येक में एक गांव को संस्कृति, सेवा और प्रकृति का आदर्श मॉडल बनाया जाएगा।
इस योजना के लिए 27 मानक तय किए गए हैं, जिनमें गौशाला, पौधारोपण, जैविक खेती, स्वच्छता और ग्राम सेवा केंद्र शामिल हैं।


महिलाओं के लिए नई पहल – ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना

मुख्यमंत्री ने ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की घोषणा की, जिसके तहत

  • 30 हजार महिलाएं,
  • 30 हजार एकड़ भूमि पर,
  • 30 लाख पौधे रोपेंगी।

इस योजना पर 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे
महिलाओं को पौधे, खाद, ट्री गार्ड, जल संरचना और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण सुरक्षा का संयुक्त मॉडल बनेगी।


100 नदियों के उद्गम स्थलों पर पौधरोपण

राज्य की 100 नदियों के उद्गम स्थलों पर 10-10 एकड़ भूमि में पौधारोपण किया जाएगा। इस कार्य में 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे
यह कदम जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए अहम माना जा रहा है।


जलगंगा अभियान से जलसंरक्षण को नई दिशा

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘जलगंगा संवर्धन अभियान’ के तहत:

  • 85,000 खेत तालाब
  • 1 लाख कुएं पुनर्भरित
  • 3300 जल स्रोत पुनर्जीवित
  • 4000 वर्षा जल संचयन संरचनाएं तैयार की गई हैं।
    इसके अलावा 6 करोड़ पौधों का मानसून में रोपण प्रस्तावित है।

मूंग-उड़द की खरीदी का लक्ष्य तय

सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर:

  • 3.51 लाख मीट्रिक टन मूंग
  • 1.23 लाख मीट्रिक टन उड़द
    की खरीदी का लक्ष्य तय किया है। यह खरीदी 7 जुलाई से 6 अगस्त तक की जाएगी।

कैबिनेट बैठक  – बदलाव की दिशा में ठोस कदम

  • सुरक्षा शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण तक
  • ग्रामीण कनेक्टिविटी से लेकर कृषि उत्पादकता तक
  • ‘विकास’ और ‘संस्कार’ को एक साथ साधने का प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि अब विकास की योजनाएं सांस्कृतिक, सामाजिक और संरचनात्मक तीनों आयामों में संतुलित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?