March 10, 2026 1:42 pm

गौवंशो की सुरक्षा एवं उनके उचित प्रबंध को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चित्रकूट धाम मध्य प्रदेश सुरभि गौशाला से रामसेवक, सामाजिक कार्यकर्त्ता ओमराज तिवारी, भाजपा मंडल के महामंत्री निखिल गौतम ने मझगवां  एसडीएम से भेंट कर चित्रकूट गोसेवा गोचर भूमि, निराश्रित एवं घायल गोवंश की बदहाल स्थिति को लेकर विशेष आग्रह एवं गहरी चिंता व्यक्त की

प्रतिनिधि मंडल ने चित्रकूट निराश्रित गौवंश के संरक्षण के संबंध में पत्र सौंपते हुए कहा कि चित्रकूट क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बरसात के समय प्रतिदिन रोड दुर्घटना ग्रसित घायल, बीमार व असहाय गोवंश सड़कों पर तड़पते देखे जा सकते हैं,

वर्तमान समय में बरसात के कारण काफी गोवंश रोड सड़क पर बैठते हैं जिससे काफी ज्यादा गोवंश घायल एक्सीडेंटल एवं  जनहानि भी हो रही है , पत्र में निवेदन किया कि गौशाला के लिए उचित गोचर भूमि मुहैया कराई जाए जिससे आगे फसल भी आने वाली है निराश्रित गोवंशो द्वारा फसल नष्ट होगी किसान परेशान होंगे, इसलिए चित्रकूट की निराश्रित गौवंशो के लिए गोचर भूमि जिसमें सुचारू रूप से गोवंश की सेवा चिकित्सा व संरक्षण किया जा सके

गोवंश रोड एक्सीडेंट के दौरान या बीमारी के दौरान मृत्यु हो रही हैं उनके लिए सम्मानित पूर्वक समाधि संस्कार के लिए भूमि नियुक्त की जाये, उन्होंने यह भी कहा कि चित्रकूट जैसे धर्मनगरी में गौसेवा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, क्योंकि यह न केवल धार्मिक, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी है। अपेक्षा है कि गोवंश संरक्षण हेतु ठोस योजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए, जिससे पीड़ित गोवंश को संजीवनी मिल सके और नगर की धार्मिक मर्यादा भी बनी रहे। मझगवां  एसडीएम ने बातों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही इस दिशा में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?