April 27, 2026 9:32 pm

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे


      सतना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को प्रातः 6.30 रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आने के पश्चात अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री चौहान प्रातः 7.30 बजे सर्किट हाउस कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 8 बजे ग्राम कछलोहा (नागौद) में पीएसओ स्व. मोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मंत्री श्री चौहान 8.50 बजे स्व. लक्ष्मी यादव के निवास एवं प्रातः 9.40 बजे रामपुर बाघेलान जायेंगे। यहां विधायक विक्रम सिंह के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रातः 10.30 बजे सर्किट हाउस सतना पहुचेंगे। मंत्री श्री चौहान दोपहर 12 बजे एक्सीलेंस कॉलेज सतना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 3.30 बजे से 5 बजे तक ग्राम कुंदहरी कला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सायं 5.45 बजे मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन करने के उपरांत सर्किट हाउस मैहर से रात्रि 9.20 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?