April 29, 2026 2:33 pm

श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा अरण्यवासी श्रीराम व्याख्यानमाला शाश्वतम् का होगा आयोजन

चित्रकूट मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, भोपाल द्वारा आज को दोपहर 3.30 बजे से उद्यमिता विद्यापीठ, दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में ‘अरण्यवासी श्रीराम व्याख्यानमाला’ – ‘‘शाश्वतम्’’ का आयोजन किया जायेगा।

न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एन. पी. नामदेव ने बताया कि व्याख्यामाला में वक्ता  अभय महाजन, राष्ट्रीय संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान, डाॅ. रामनारायण त्रिपाठी राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता, संचालक गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट एवं आचार्य नवलेश दीक्षित महाराज भागवत पीठ चित्रकूट धाम होंगे। विशेषज्ञों द्वारा चित्रकूट अंचल में श्रीराम, राम का उद्धात चरित्र विषयों पर वक्तव्य देंगे। समारोह में संत समागम भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?