September 13, 2026 3:40 am

BREAKING NEWS

यूपी में जमीन बंटवारा, खतौनी और EWS सर्टिफिकेट पाना हुआ बेहद आसान: योगी सरकार ने लॉन्च किए 3 नए डिजिटल पोर्टल 14 सितंबर 2026 को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का महासंयोग: दोनों व्रत रखने का नियम, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ और महंगा: अब Cash on Delivery पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, फूड डिलीवरी कंपनियों ने बढ़ाई फीस; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर बीसीसीआई ने निकाली ‘हेड- स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन’ की नई पोस्ट, बिना पूर्व क्रिकेटर बने भी कर सकते हैं आवेदन Haiwaan Box Office Day 1: अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की सुस्त शुरुआत, पहले दिन कमाए सिर्फ ₹3 करोड़, 18 साल बाद भी नहीं चला ‘खिलाड़ी-अनाड़ी’ का जादू देश से जातिवाद खत्म हो जाएगा तो हम आरक्षण छोड़ देंगे’: रिजर्वेशन के विरोध पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा पलटवार

CG: गुहा राम निषाद का सपना हुआ साकार

CG: गुहा राम निषाद का सपना हुआ साकार

गुहा राम निषाद का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी

रायुपर, 17 अक्टूबर 2025

कच्चे घर की मिट्टी निकालते समय गुहा राम निषाद का अचानक पैर फिसलने से वह 10 फीट नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना ने न केवल उनकी शारीरिक क्षमता छीन ली, बल्कि उनकी सारी जमा-पूंजी भी इलाज में खर्च हो गया। वर्षों से अपनी पत्नी के साथ अकेले रह रहे गुहा राम निषाद के लिए घर बनाना अब एक असंभव सपना बन चुका था। ऐसे समय में निषाद अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी का अनुभव तब हुआ जब उसे प्रधानमंत्री आवास मिला।

गुहा राम के जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का संचार आवास स्वीकृत होने से 
गरियाबंद जिला के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेम्हराडीह निवासी 73 वर्षीय गुहा राम निषाद के जीवन में इस एक हादसे ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी थी, जिससे वह निराश रहने लगा।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिसमें गुहा राम निषाद का नाम भी शामिल हुआ। इस योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास मिला, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का संचार किया।

जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी मिली 
गुहा राम भावुक होकर कहते हैं “मैं अब चलने में सक्षम नहीं हूं, डंडे के सहारे चलता हूं। घर बनाना तो दूर, एक ईंट उठाना भी मेरे बस की बात नहीं थी। पर मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी की देन से आज मेरे सिर पर पक्का छत है। सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना ने न केवल एक बुजुर्ग विकलांग व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय दिया, बल्कि उनके जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!