CG : अवैध धान पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 197 क्विंटल धान जब्त
रायपुर, 11 दिसम्बर 2025
जांजगीर-चांपा जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंडी अधिनियम के तहत संयुक्त टीम ने 197 क्विंटल धान जब्त किया। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम तागा, कुथूर, कूटरा, खोखरा, नवापारा (पेंड्री) और कटघरी से अवैध रूप से ले जाए जा रहे धान को जब्त किया गया। तागा उपार्जन केन्द्र में फर्जी तरीके से धान खपाने के एक मामले में एक वाहन से 36 क्विंटल धान पकड़ाया। जांजगीर-चांपा जिले में अब तक जिले में 60 प्रकरणों में 2,382 क्विंटल धान और 5 वाहन जब्त किए जा चुके हैं।
Post Views: 95







