July 25, 2026 12:26 am

BREAKING NEWS

ZIM बनाम IND दूसरा T20I ड्रीम11 भविष्यवाणी: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और चोट अपडेट – भारत का जिम्बाब्वे दौरा 2026 डीएस बनाम सीके ड्रीम11 भविष्यवाणी: मैच 12 प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, चोट अपडेट जीजी बनाम केआर ड्रीम11 भविष्यवाणी: मैच 11 प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, चोट अपडेट मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

सतना कलेक्टर डाॅ सतीश कुमार एस के द्वारा किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

डीआरआई के शैक्षणिक प्रकल्पों की अंतर शालेय खेलकूद प्रतियोगिता दीनदयाल परिसर में आयोजित

छात्रों को तीन वर्गों में विभाजित कर विभिन्न प्रतियोगिताएं कबड्डी, दौड़, खो-खो, ऊंची कूद, गोला, तवा, भाला फेक सहित कई मनोरंजनात्मक खेल कराए जा रहे सम्पन्न



चित्रकूट दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित शैक्षणिक प्रकल्पों की वार्षिक अंतरशालेय खेलकूद प्रतियोगिता दीनदयाल परिसर में आयोजित की जा रही है। सभी छात्र/छात्राओं को तीन अलग अलग वर्गों में विभाजित किया गया, जिसमें प्राथमिक वर्ग, पूर्व माध्यमिक वर्ग, उच्चतर माध्यमिक वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं कबड्डी, दौड़, खो-खो, गोला फेंक, ऊंची कूद, तवा, भाला फैंक सहित कई मनोरंजनात्मक खेल संपन्न कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सतना के कलेक्टर डाॅ सतीश कुमार एस के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर चित्रकूट जानकी महल के श्री महंत सीता शरण जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल, तहसीलदार मझगवां कमलेश भदोरिया और आरएसएस के प्रचारक श्री रवि राज जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन संपन्न हुआ। अंतरशालेय खेलकूद प्रतियोगिता में दीनदयाल शोध संस्थान के शैक्षणिक प्रकल्प सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय, कृष्णा देवी बनवासी बालिका आवासीय विद्यालय मझगवां, रामनाथ आश्रम शाला विद्यालय पीली कोठी, परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय गनीवां एवं गुरुकुल संकुल के बच्चे प्रतिभागी हो रहे हैं, सभी ने सहभागी होकर उत्कृष्ट खेल-भावना के साथ अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।

शुभारम्भ अवसर पर कलेक्टर डाॅ सतीश कुमार एस ने कहा कि हम सबको खेल अच्छी भावना व स्वस्थ मानसिकता से खेलना चाहिए। उद्घाटन अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल एवं संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह, शैक्षणिक अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी कालिका प्रसाद श्रीवास्तव, उद्यमिता विद्यापीठ के संयोजक मनोज सैनी, रिसोर्स सेन्टर के प्रभारी विनीत श्रीवास्तव, जेएसएस के प्रभारी अनिल कुमार सिंह एवं सुरेन्द्र पाल विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र श्रीवास्तव, खेल प्रभारी डॉ अंशुमान पाठक की भूमिका उल्लेखनीय रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!