October 25, 2026 3:50 pm

BREAKING NEWS

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

नई टिहरी

देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बौराड़ी स्टेडियम में उतारा

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आने के चलते पायलट ने एहतियातन बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर कुछ समय तक बौराड़ी स्टेडियम में रुका रहा।

इसके बाद हेलीकॉप्टर वहां से वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया। घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!