151 कुडील गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर तैयारियां पूर्णता की ओर

गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट धाम के आयोजकत्व में विराट 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं जो पूर्णता की ओर हैं । डॉक्टर रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि विराट यज्ञ की तैयारी पूर्णता की ओर पहुंच रही हैं। विशिष्ट लोगों का आना प्रारंभ हो गया है। दिनांक 17 दिसंबर 2025 की विशाल शोभायात्रा /कलश यात्रा दर्शनीय रहेगी, जिसमें तमाम झांकियां, तमाम घोष, हजारों की संख्या में महिलाएं कलश लिए और अनेक झांकियां देखने योग्य होगी। दिनांक 19 दिसंबर 2025 को 4:00 बजे वाले कार्यक्रम में डॉक्टर चिन्मय पंड्या  वाइस चांस लर देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार का विशेष उद्बोधन होगा डॉक्टर चिन्मय पंड्या एक आध्यात्मिक नेता मनोचिकित्सक और शिक्षाविद हैं जो अखिल विश्व गायत्री परिवार देव संस्कृति विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर है,उन्होंने लंदन में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की, लेकिन  मातृभूमि की सेवा के लिए लौट आए और योग आध्यात्मिक शिक्षा के और सामाजिक सेवा के माध्यम से बैश्विक स्तर पर कार्य कर रहे हैं, साथ ही संयुक्त राष्ट्र और अन्य प्रतिष्ठित मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। विभिन्न प्रतिष्ठानों में व्याख्यान देते हैं भारत गौरव पुरस्कार और विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय संबंध शांत पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किए हैं। डॉक्टर चिन्मय पंड्या एक बहुआयामी व्यक्तित्व है जो चिकित्सा आध्यात्मिकता और शिक्षा को जोड़कर समाज और विश्व में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं।दूर दराज से अनेक जिलों से गायत्री परिवार के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। बाराबंकी से आए पांच दर्जन से अधिक कार्यकर्ता बाणप्रश्थी जी के नेतृत्व में विशाल यज्ञशाला का निर्माण संपन्न कर रहे हैं ,जो पूर्णता की ओर है ।प्रचार प्रसार में अनेक वाहनों से कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं और यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। डॉक्टर रामनारायण त्रिपाठी ने अधिक से अधिक लोगों के आने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है उनके साथ अभय महाजन संगठन सचिव, साधना पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत, नरेंद्र गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चित्रकूट ,एस डी ओ पी डब्लू, रामचंद्र गुप्ता, डॉक्टर अखंड प्रताप,केशव शिवहरे, डॉक्टर संतोष मिश्रा,भवानीदीन यादव,रमाशंकर द्विवेदी ,दिनेश सिंह ,अजय अग्रवाल,एल पी तिवारी,अशोक दीक्षित, कमलाकांत उपाध्याय,गोपाल शुक्ला,रामशरण शास्त्री,अनूप तिवारी,प्रमोद पटेल आदि विशिष्ट लोग कंधे से कंधा मिलाकर यज्ञ आयोजन को सफल करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?