March 8, 2026 11:33 am

Mauganj:नईगढी पुलिस की बड़ी कामयाबी, रात्रि चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

Mauganj News In Hindi :

मऊगंज जिले के थाना नईगढी क्षेत्र में रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को नईगढी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपियों को पकड़ा, बल्कि चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 दिसंबर 2025 को फरियादी अस्ताब खान पिता समसुद्दीन खान उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 नईगढी, थाना नईगढी जिला मऊगंज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 11-12 दिसंबर की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए और किचन का दरवाजा तोड़कर वहां रखा घरेलू सामान चोरी कर ले गए।

चोरों द्वारा बड़े भगोने, तवा, पंखा, बाल्टी, कढ़ाई, कुकर और कुर्सियों सहित कई कीमती सामान चोरी किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही नईगढी पुलिस हरकत में आई और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर फरियादी के ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसकी पत्नी पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान उनके कब्जे से बरामद कर मौके पर जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। बरामद मशरुका की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के साथ उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित पुलिस बल का विशेष योगदान रहा। स्थानीय नागरिकों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए नईगढी पुलिस की सराहना की है और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई है।

नईगढी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?