September 30, 2026 10:23 am

BREAKING NEWS

Indian Railway: दिवाली-छठ में नहीं होगी ट्रेनों में भीड़, टिकट की मारामारी पर रेलवे का मेगा प्लान, 102 स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी स्पैम कॉल्स का खेल खत्म! TRAI का नया आदेश, पहली गलती पर 15 दिन आउटगोइंग बंद, दूसरी बार में 1 साल के लिए सिम होगी ब्लॉक वुशु से कुराश तक: इन ‘अनजान’ खेलों में चमक रहा भारत का सितारा, एशियन गेम्स में बना रहे रिकॉर्ड नेपाल की बारिश से बिहार में आएगी तबाही! गंडक बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड 5.43 लाख क्यूसेक पानी, कई जिलों में स्थिति गंभीर Aaj Ka Panchang: चतुर्थी-पंचमी तिथि का होगा श्राद्ध, मनेगी मासिक कार्तिगाई, देखें 30 सितंबर का पंचांग उत्तराखंड में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें देहरादून से पिथौरागढ़ तक की लेटेस्ट रेट लिस्ट

Aaj Ka Panchang: चतुर्थी-पंचमी तिथि का होगा श्राद्ध, मनेगी मासिक कार्तिगाई, देखें 30 सितंबर का पंचांग

Aaj Ka Panchang 30 September 2026: आज आश्विन कृष्‍ण चतुर्थी और पंचमी तिथि है, लिहाजा कई पंचांगों के अनुसार आज 30 सितंबर को पितृ पक्ष की दोनों तिथियों का श्राद्ध किया जाएगा. साथ ही मासिक कार्तिगाई है, जिसमें भगवान कार्तिकेय की पूजा करने का विधान है. महीने में जब भी कृत्तिका नक्षत्र आता है, उस दिन भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) की पूजा की जाती है. इस दिन शाम को दीपक जलाकर पूजा की जाती है, मान्‍यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और पॉजीटिविटी आती है. देखें 30 सितंबर का पंचांग.   

30 सितंबर 2026 का पंचांग 

आज की तिथि – दोपहर 02:55 बजे तक आश्विन कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी और उसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी. 

आज का वार – बुधवार. 

आज के व्रत-त्‍योहार – मासिक कार्तिगाई. चतुर्थी व पंचमी का श्राद्ध.  

आज के ग्रह गोचर – द्रिक पंचांग के अनुसार, दोपहर 01:13 बजे चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 

आज का नक्षत्र – सुबह 07:36 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूरे दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. 

आज के योग – तड़के सुबह 03:20 बजे तक वज्र योग रहेगा और इसके बाद पूरे दिन सिद्धि योग रहेगा, जिसमें किए गए काम सफल होने की मान्‍यता है. 

सूर्य व चंद्रमा का समय 

सूर्योदय – सुबह 06:21 बजे 
सूर्यास्त – शाम 06:11 बजे 
चन्द्रोदय – रात 08:44 बजे 
चन्द्रास्त – 1 अक्‍टूबर की सुबह 10:53 बजे 

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त – 04:45 AM – 05:33 AM

अभिजीत मुहूर्त – Nil

अमृत काल – 03:46 AM – 05:16 AM

आज के अशुभ काल

राहुकाल – दोपहर 12:16 बजे से 01:45 बजे तक
यम गण्ड – सुबह 07:50 बजे से 09:19 बजे तक
कुलिक – सुबह 10:48 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक
वर्ज्यम् – शाम 06:49 बजे से देर रात 08:19 बजे तक

करण

बालव – तड़के सुबह 04:04 बजे से दोपहर 02:55 बजे तक
कौलव – दोपहर 02:55 बजे से 30 सितंबर व 1 अक्‍टूबर की मध्‍यरात्रि 01:46 बजे तक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!