October 28, 2026 2:45 pm

BREAKING NEWS

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने 29 अक्टूबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश MP Weather Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में अलर्ट; 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी पिनाका रॉकेट सिस्टम की रेंज 300 KM तक बढ़ाने की तैयारी, भारत की डीप स्ट्राइक क्षमता होगी मजबूत 1नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, अब क्षेत्रीय नहीं बल्कि ‘डोमेन’ के आधार पर होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी Diwali 2026 Calendar: 6 से 11 नवंबर तक मनाए जाएंगे त्योहार, जानें धनतेरस से भाई दूज तक की सही तारीखें पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हाथरस में

दून पब्लिक स्कूल हाथरस में होगी परीक्षा

– फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह है। यह परीक्षा आज दून पब्लिक स्कूल आगरा रोड हाथरस में सुबह ग्यारह बजे से होगी। विद्यार्थी इस परीक्षा की तैयारी करने में जुटे हैं। उनके अध्यापक भी इसकी तैयारियां करा रहे हैं। जिन स्कूलों के बच्चों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके प्रबंधन एवं अध्यापक बच्चों को परीक्षा केंद्र पर समय से परीक्षा में शामिल होने के लिए  कह रहे हैं।

परीक्षा सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी अपने साथ पहचान पत्र की एक कॉपी अवश्य लेकर आएं। कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कुछ 46 बच्चों को यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति से उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी।

 

विद्यालय प्रबंधन की ओर से अमर उजाला की इस छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पारदर्शिता के तहत परीक्षा होगी। बच्चों में परीक्षा को लेकर खासी उत्साह है। -जेके अग्रवाल, प्रधानाचार्य, दून पब्लिक स्कूल।

 

 

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। वह दिन-रात इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। हमारे विद्यालय के जो भी विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे, उनकी सफलता की कामना करता हूं। -सूरजपाल सिंह प्रधानाचार्य, एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ। 

 

 

छात्र एवं छात्राओं ने पूरी तैयारी कर ली है। मुझे उम्मीद है कि हमारे कॉलेज का कोई-कोई विद्यार्थी इस परीक्षा में अवश्य सफल होगा।-मनवीर सिंह उपप्रधानाचार्य एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ।

 

ऐसे पहुंच सकते हैं दून पब्लिक स्कूल

 

दून पब्लिक स्कूल, आगरा रोड पर स्थित रोडवेज वर्कशॉप से 100 मीटर आगे आगरा की ओर चलने पर पड़ता है। परीक्षार्थी बस स्टैंड से ई-रिक्शा के जरिए आसानी से स्कूल तक पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही आगरा की ओर से बसों से आने वाले विद्यार्थी रोडवेज वर्कशॉप से 100 मीटर पहले ही सीधे स्कूल पर उतर सकेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!