बांदा: करोड़पति वृद्धा की हत्या में महिला समेत तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

Published by: शिखा पांडेयUpdated Sat, 09 Nov 2024 11:59 PM IST

Banda News: रुपया व जमीन के लिए एक सप्ताह पूर्व गला काटकर वृद्धा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में महिला समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी

– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

करोड़पति महिला की गला काटकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में एक महिला समेत तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आला कत्ल हंसिया समेत कपड़े और तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। पति-पत्नी ने वृद्धा की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

 

 

बदौसा कस्बा निवासी रमाबाई (70) पत्नी गजोधर की 31 अक्टूबर को हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए तहकीकात की। शनिवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने जनपद चित्रकूट के बगरेही गांव निवासी रेखा त्रिपाठी को बस स्टैंड बदौसा से और श्रीचंद्र चतुर्वेदी व अशोक उर्फ छैला निवासी नादनमऊ बदौसा को गांव में पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। रुपया और जमीन की लालच में महिला की हत्या के लिए अभिलाष और रेखा ने अशोक को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने आला कत्ल हंसिया और तीन मोबाइल समेत कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस टीम में बदौसा थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?