November 2, 2026 9:39 am

BREAKING NEWS

रीवा कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: प्रभारी CMO निलंबित,महिला कर्मचारी से फोन पर अमर्यादित बातचीत का ऑडियो वायरल

रीवा कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: चाकघाट के प्रभारी CMO शंखधर पांडेय निलंबित, महिला कर्मचारी से फोन पर अमर्यादित और अशोभनीय बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल, कलेक्टर की जांच में आरोप सही पाए गए, मुख्यालय रीवा किया गया

सोशल मीडिया पर आडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने कराई जांच, प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए प्रभारी सीएमओ, सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबन, जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा

रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी शंखधर पांडेय को निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार प्रभारी सीएमओ श्री पांडेय का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस आडियो की कलेक्टर रीवा नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जांच कराई गई। जांच में श्री पांडे को कार्यालय की महिला कर्मचारी के साथ फोन पर अमर्यादित और अशोभनीय वार्तालाप के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

कलेक्टर की रिपोर्ट पर कार्रवाई
कलेक्टर के प्रतिवेदन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत की गई है।

निलंबन अवधि में श्री पांडेय का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय रीवा रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!