March 7, 2026 12:10 am

BJP – मऊगंज जिले में मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मऊगंज (म.प्र.): BJP(भारतीय जनता पार्टी) मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर जी के अनुमोदन एवं मऊगंज जिले के पर्यवेक्षक रामलाल रौतेल जी की सहमति के बाद भाजपा जिला मऊगंज में मण्डल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। यह निर्वाचन पार्टी के निर्धारित मापदंडों के अनुसार हुआ और विभिन्न मण्डलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मण्डल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

यह निर्णय म.प्र. भाजपा द्वारा पार्टी कार्यों को और मजबूत करने एवं संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए मण्डल अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. हनुमना – सुनील शुक्ला
  2. पिपराही –  मोतीलाल बैगा
  3. खटखरी – मुरलीधर द्विवेदी
  4. शाहपुर –  मुन्द्रिका पटेल
  5. मऊगंज –  अमित सिंह
  6. देवतालाब –  विनोद कुमार कोल
  7. नईगढ़ी –  विभा शर्मा
  8. तमरी –  नागेन्द्र सिंह पटेल
  9. रघुराजगढ़ –  लवकुश सिंह (सतानन्द गौतम)

यह नियुक्तियाँ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और संगठन के स्तर पर नए नेतृत्व को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगी।

निर्वाचन अधिकारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला-मऊगंज (म.प्र.)
लवकुश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?