
बैंक सखी बनकर ग्रामीणों के लिए सहूलियत का माध्यम बनीं ललिता बघेल
महतारी वंदन, पेंशन, छात्रवृत्ति से लेकर आयुष्मान और किसान पंजीयन तक की सेवाएं गांव में ही उपलब्ध रायपुर, 27 अगस्त 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में बैंक सखियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के डोंगरीगुड़ा निवासी श्रीमती ललिता बघेल ऐसी ही प्रेरणादायी बैंक सखी














