
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026 वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जगत जननी माँ दुर्गा से प्रदेशवासियों एवं रायगढ़ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की














