
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर
रायपुर ,19 अगस्त 2026 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से बलरामपुर जिले के लाइवलीहुड कॉलेज में युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।













