
’बिहान की दीदियों ने बदली तकदीर, ईंट निर्माण से बनीं आत्मनिर्भर’
रायपुर, 22 जुलाई 2026 सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम जीरमपाल की महिलाओं ने मेहनत, एकजुटता और सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत गठित बम्लेश्वर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ईंट निर्माण का कार्य शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाई












