March 11, 2026 4:57 pm

CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पारदर्शी धान खरीदी का संकल्प, किसानों में उत्साह

CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पारदर्शी धान खरीदी का संकल्प, किसानों में उत्साह

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पारदर्शी धान खरीदी का संकल्प, किसानों में उत्साह

रायपुर 20 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को सशक्त बनाने और धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई नई व्यवस्था को किसानों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। खैरागढ़ जिले के ग्राम सलोनी निवासी कृषक श्री पुरुषोत्तम साहू इसका जीवंत उदाहरण बने। उन्होंने सलोनी धान उपार्जन केंद्र में शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य (MSP) पर 80 क्विंटल धान विक्रय किया।

उपार्जन केंद्र में खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू थी। किसानों के लिए ऑनलाइन टोकन सुविधा, समय पर तुलाई, गुणवत्ता परीक्षण और पारदर्शी लेखा-जोखा व्यवस्था ने खरीदी को आसान और भरोसेमंद बनाया। श्री साहू ने बताया कि यह व्यवस्था किसानों को निश्चिंत होकर धान बेचने का अवसर देती है और अब किसान बेझिझक अपने उत्पाद का सही मूल्य प्राप्त कर रहे हैं।

श्री साहू ने आगे कहा, “इस तरह की व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन की इस पहल से हमें यह भरोसा मिला कि हमारी मेहनत का सही मूल्य हमें समय पर मिलेगा।” उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के साथ किसानों का मनोबल भी बढ़ा रही हैं।

धान खरीदी केंद्रों में कर्मचारियों द्वारा समय पर सेवा, गुणवत्ता मापन यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को लंबी प्रतीक्षा और किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा।

शासन का लक्ष्य है कि इस पारदर्शी व्यवस्था से सभी किसानों तक समर्थन मूल्य की राशि सही समय पर पहुंचे और क्षेत्र में कृषि कार्य और अधिक सशक्त बने। ग्रामीण स्तर पर इस पहल ने किसानों में उत्साह और विश्वास बढ़ाया है, जिससे आगामी फसलों की योजना और बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?