BREAKING NEWS

हमने बनाया है हम ही संवारेंगे : बीते ढाई साल में पूरे हुए 10.60 लाख ग्रामीण आवास, देश में रोज सबसे अधिक संख्या में आवास पूरे कर रहा छत्तीसगढ़ अभिषेक बनर्जी ने सीआईडी ​​जांच पर सवाल उठाए, अमित शाह के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग की सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सिवनी मालवा मॉब लिंचिंग: आजीवन कारावास

CG : कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण पूर्णता की ओर

CG : कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण पूर्णता की ओर

रायपुर, 26 मार्च 2026

कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण पूर्णता की ओर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण अंतिम चरण में है, वहीं कुनकुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 16 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। वर्तमान में यह निर्माण कार्य फिनिशिंग स्तर पर है और जून 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। इसी तरह, कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से हो रहा है और वर्तमान में प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है।

इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। गंभीर मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही उन्नत उपचार मिल सकेगा। जिससे बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता घटेगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!