March 10, 2026 6:14 pm

CG : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में लगभग 80 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

CG : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में लगभग 80 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

रायपुर, 28 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन 04 नवम्बर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है।

बीएलओ द्वारा प्रदेशभर में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है।

आज 28 नवम्बर तक प्रदेश में लगभग 01 करोड़ 70   लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 02 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग  80 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?