BREAKING NEWS

CG: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल CG: ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात’: जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत CG: विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय CG: सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार CG: ‘वंदे मातरम’ को वैधानिक संरक्षण : राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – मुख्यमंत्री CG: ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन

CG : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सशक्त हो रहे किसान

CG : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सशक्त हो रहे किसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सशक्त हो रहे किसान

रायपुर, 06 मई 2026

कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में किसानों की आय वृद्धि और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उल्लेखनीय परिणाम दे रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी खेती-किसानी की आवश्यकताओं को समय पर पूरा कर पा रहे हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों में इस योजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना आर्थिक संबल बनकर उभरी है। इससे किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि संसाधनों की व्यवस्था करने में आसानी हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

बलरामपुर जिला सहित अन्य जिलों में भी योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत नवाडीह निवासी किसान श्री सोहरा जैसे अनेक किसान इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें खेती के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, जिससे उनकी कृषि गतिविधियाँ अधिक व्यवस्थित और लाभकारी बन रही हैं।

किसानों का कहना है कि पहले कृषि कार्यों के लिए संसाधनों की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन अब योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता ने इस समस्या को काफी हद तक कम कर दिया है। इससे न केवल खेती की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

राज्य सरकार द्वारा भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान इसका लाभ उठा सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?