March 11, 2026 7:41 pm

CG: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज का घर

CG: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर

प्राकृतिक ऊर्जा से मिली आत्मनिर्भरता, बिजली बिल में आई उल्लेखनीय कमी

रायपुर, 04 फरवरी 2026

जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती एवं सतत ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप प्रणाली आम नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ बन गई है।

सोलर रूफटॉप से आत्मनिर्भर बना परिवार

राजनांदगांव जिला के ग्राम खैरा निवासी मनोज साहू ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया है। सोलर पैनल लगने के बाद उनका घर अब प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा है और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम हुई है।

बिजली बिल में कमी से हो रही आर्थिक बचत

श्री मनोज साहू ने बताया कि सोलर पैनल स्थापना के बाद उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे प्रतिमाह आर्थिक बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि आम परिवारों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभदायक सिद्ध हो रही है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

श्री साहू ने कहा कि भविष्य में प्राकृतिक संसाधनों और खनिजों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अत्यंत उपयोगी और दूरदर्शी योजना है। यह योजना स्वच्छ एव  हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है।

योजना से बढ़ रहा स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में अधिक से अधिक नागरिक सोलर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?