April 26, 2026 7:03 pm

CG: मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की

CG: मुख्यमंत्री श्री साय से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की

परलकोट क्रांति के नेतृत्वकर्ता अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

रायपुर, 24 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 20 जनवरी 2026 ग्राम खैरवाही जिला बालोद में आयोजित होने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए पूरे हल्बा हल्बी समाज के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष मंतुराम पवार, जी आर राणा,श्री श्याम सिंह तारण, जी आर चुरेंद्र एवं देवेंद्र सिंह भाऊ सहित समाज के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?