CG : मांदर एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.85 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर, 17 नवम्बर 2025
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड- लोहण्डीगुड़ा के मांदर एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 85 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
योजना के प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण हो जाने पर जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से 30 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई का सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी से एनीकट निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
Post Views: 8,610







