CG: युवाओं में रोजगार, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से

CG: युवाओं में रोजगार, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से

रायपुर, 17 फरवरी 2026

युवाओं में रोजगार, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (मुख्यतः छत्तीसगढ़ में सक्रिय) युवाओं और श्रमिकों को विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की राज्य स्तरीय पहल है। यह योजना 18-50 वर्ष के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, ग्रामीण युवाओं और दिव्यांगजनों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, प्लेसमेंट सहायता और प्रमाण-पत्र देती है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा उन्हें रोजगार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ के राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा निवासी श्री हर्ष साहू ने डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें निजी संस्था टेक्नोटास्क में रोजगार प्राप्त हुआ। श्री साहू ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान एवं व्यवहारिक दक्षता के कारण उन्हें रोजगार हासिल करने में सफलता मिली। वर्तमान में वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण, राजनांदगांव द्वारा जिले के युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रभावी सिद्ध हो रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी दक्षता एवं व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर युवा निजी संस्थानों में रोजगार अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।

इसी प्रकार ग्राम अंजोरा (ख), जिला दुर्ग निवासी सुश्री आकांक्षा कुशवाहा ने भी डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर टेक्नोटास्क में रोजगार प्राप्त किया है। वहीं ग्राम थनौद, जिला दुर्ग के श्री आशीष कुमार पटेल ने प्रशिक्षण उपरांत वायडी फूड प्रोडक्ट में रोजगार प्राप्त किया है। वे भी अपने परिवार की आर्थिक उन्नति में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?