November 14, 2026 3:44 am

चित्रकूट अन्न ग्रास संग्रह अभियान का शुभारंभ, मंडलायुक्त ने दिखायी हरी झंडी

चित्रकूट मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा, बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर पालिका परिषद कर्वी में अन्न ग्रास संग्रह अभियान के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य हर घर में निकाले गए अन्न ग्रास को गौशालाओं तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडलायुक्त ने गौवंश को चुनरी उढ़ाकर, गुड़ व रोटी खिलाकर, और विधिवत पूजा-अर्चना से की। उन्होंने कहा, “हर घर से निकाला गया अन्न ग्रास अब बर्बाद नहीं होगा। इसे एकत्र कर गौशालाओं में भेजा जाएगा।”

नगर पालिका द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत, सुबह और शाम वाहन दो बार चक्कर लगाएगा और अन्न ग्रास को एकत्र कर गौशालाओं तक पहुंचाएगा। मंडलायुक्त ने इसे गोसेवा का अनूठा उदाहरण बताया और लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

इस मौके पर अपर मंडलायुक्त भगवान शरण, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गोसेवा के लिए समर्पित अभियान

अभियान के तहत, अब हर परिवार से निकाले गए अन्न ग्रास को व्यवस्थित तरीके से एकत्र कर गौशालाओं में भेजा जाएगा। यह न केवल गोवंश संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि अन्नदान के महत्व को भी रेखांकित करेगा।

समाजसेवा का नया आयाम

मंडलायुक्त ने कहा कि यह अभियान गोसेवा की भावना रखने वाले हर नागरिक का सपना पूरा करेगा। “अन्नदान महादान” की परंपरा को नया आयाम देने वाला यह कदम नगर पालिका के प्रयासों का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 13 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए 13 नवंबर 2026 को संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु कुल 428 पदों, जिनमें 04 नगरपालिक निगम क्रमशः भिलाई, भिलाई चरौदा, रिसाली एवं बीरगांव के महापौर, 14 अध्यक्ष, 400 पार्षद तथा उप-निर्वाचन हेतु 1 अध्यक्ष एवं 9 पार्षद पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली 01 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। निर्वाचक नामावली के लिए प्ररूप क-1 में ऐसे मतदाताओं से आवेदन लेने की तिथि में वृद्धि की गई है, जिनके नाम संबंधित नगरीय निकाय से संबंधित क्षेत्र के विधानसभा की निर्वाचक नामावली में 19 नवंबर 2026 तक होंगे । ऐसे मतदाता 20 नवंबर 2026 तक प्ररूप क-1 में केवल रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इस संबंध में यह भी बताया गया कि प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण के पश्चात् 30 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!