August 5, 2026 1:59 am

BREAKING NEWS

BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत ‘हम उन पर जोरदार अटैक करेंगे, एक समय ऐसा आएगा जब…’, ईरान में तबाही मचाने की प्लानिंग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए कब होगा हमला Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा PM मोदी का VIDEO हटाने पर Meta माफी मांगने को तैयार, लेकिन संसदीय समिति सख्त, कहा- हटाने वाले की पहचान कर तय हो जिम्मेदारी ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने का आदेश, US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो

CWG 2026: ग्लास्गो में ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा के नाम रहा सिल्वर, जेवलिन में यशवीर ने भी दिखाया दम; जीता ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का 9वां दिन बेहद शानदार रहा। भारत की झोली में कई और मेडल आ गए हैं। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीत लिया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस मुकाबले में श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, यशवीर सिंह 85.41 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

मुकाबले की शुरुआत में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, श्रीलंकाई खिलाड़ी के एक बेहतरीन और लंबे थ्रो ने प्रतिस्पर्धा को काफी मुश्किल बना दिया। नीरज ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में वापसी का पूरा जोर लगाया, लेकिन उनका यह थ्रो फाउल हो गया।

इन सबके बावजूद, जब नीरज और यशवीर एक साथ पदक मंच (पोडियम) पर नजर आए, तो पूरे भारतीय खेमे में उत्साह का माहौल छा गया। दोनों ही एथलीटों ने भारतीय ध्वज लहराते हुए इस गौरवशाली क्षण का आनंद लिया।

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा कि इससे एशियाई खेलों की यादें ताजा हो गई, जहां किशोर और मैंने दोनों ने मेडल जीते थे। मुझे बहुत खुशी है कि यशवीर ने इतने अहम मौके पर अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया। साथ में पोडियम पर खड़े होना बहुत अच्छा लगता है। राष्ट्रगान बजते हुए सुनना हमेशा खुशी देता है। साथ ही, मैंने भी इस सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और मेरी वापसी अच्छी चल रही है। आगे और भी प्रतियोगिताएं हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।”

पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम तीन थ्रो के बाद ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उनका पहला थ्रो फाउल रहा। शुरुआती तीन प्रयासों के बाद अरशद टॉप-8 में जगह नहीं बना सके।

भारत के प्रमुख एथलीट तेजस्विन शंकर ने पुरुष डेकाथलॉन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में डेकाथलॉन इवेंट के अंदर पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

जेवलिन के अलावा, जूडो के मैट पर भी भारत के लिए यह शाम बेहद खास रही। महिला जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत को जूडो का पहला गोल्ड मेडल जिताया। जूडो और एथलेटिक्स के साथ-साथ बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा। कई भारतीय मुक्केबाजों ने अपने सेमीफाइनल मैचों में विरोधियों को बुरी तरह पछाड़ते हुए खिताबी मुकाबले (फाइनल) का टिकट पक्का कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!