August 9, 2026 12:49 pm

BREAKING NEWS

कापूरबावड़ी जंक्शन स्थित करोड़ों की संपत्ति पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, नागरिकों ने की न्याय की मांग उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा छात्रावासी बच्चों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदे का योगी की पुलिस ने किया हिसाब, एनकाउंटर में मार गिराया; दो पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Delhi Laxmi Yojana: रेखा सरकार की लक्ष्मी योजना से इन महिलाओं को होगा लाभ, जानिए योजना से जुड़े सभी सवालों के जवाब

Delhi Laxmi Yojana: रेखा सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर भाजपा के एक और चुनावी वायदे को पूरा कर दिया है। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार हर महीने पात्र (Eligible) महिलाओं को 2500 रुपये देगी। इस योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के त्यौहार से शुरू होने जा रही है। लेकिन अब कौन सी महिलायें इस योजना का लाभ कैसे उठा सकती हैं ये हम आपको बताने जा रहे हैं।    

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ 

1 बता दें दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन सिर्फ 21 से 60 साल के बीच की आयु वाली महिलाएँ ही कर सकती हैं। 

2 इसके साथ ही महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

3 आवेदन करने वाली महिला परिवार की सबसे बड़ी सदस्य हो। 

4 यह भी जरूरी है कि आवदान करने वाली महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हो।   

5 इसके साथ ही उस महिला का दिल्ली की मतदाता होना भी अनिवार्य है। 

6 यह भी जरूरी है कि आवेदन करने वाली महिला के बिजली बिल की वार्षिक खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर एक नया पोर्टल बनाया है जिस पर आप जाकर इस योजना को लेकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले आपको इस पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना है और फिर इस योजना के लिए आवेदन करना है। हम आपको सब कुछ बताने जा रहे हैं।

Uploaded image

कैसे करें पंजीकरण 

1 आप लैपटॉप या फोन में dly.delhi.gov.in पोर्टल खोलें  

2 अब आपको यहाँ Apply/आवेदन करना पर क्लिक करना है।  

3 इसके बाद Citizen Login का पेज खुलेगा जहां आपको पंजीकरण करना है। 

4 पंजीकरण के लिए आपको पोर्टल पर अपना आधार नंबर, आधार कार्ड धारक का नाम, लिंग, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालना होगा।  

5. इसके बाद आपको ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर यहां टाइप करना है। 

6. फिर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसको एंटर करना है। इसके बाद दिख रहा कैप्चा कोड डालना है।   

7. अब आपकी पोर्टल पर एक रजिस्ट्रेशन आईडी बन जाएगी जिसका पासवॉर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।    

कैसे करें आवेदन 

1 सबसे पहले आपको आवेदन करना पर क्लिक करना है। इसके बाद Citizen Login का पेज खुलेगा जहां आपको बनी हुई रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करना है।  

2 फॉर्म खुलने के बाद आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके आपको जवाब देने हैं।  

3 फिर आपको आधार नंबर, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड जैसी अपनी निजी जानकारी देनी है। 

4. फिर आपको परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी देनी है। 

5. फिर यहां पोर्टल पर आपको अपनी बैंक के खाते का विवरण (बैंक अकाउंट डिटेल्स) देना है ताकि आपके अकाउंट में 2500 रुपये आ सकें।     

6 इसके बाद कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सबमिट करें। 

7 फिर आपको अपने सांसद/विधायक के समर्थन वाली चिट्ठी अपलोड करनी है।  

8 बस अब आपका काम पूरा हुआ, आप यहां से रिसीप्ट डाउनलोड कर के रख लें। 

9 आप इस पोर्टल से अपना आवेदन ट्रैक भी कर सकते हैं।

दो भाग में आएंगे पैसे 

यहां ये भी बता दें कि इन 2500 रुपये में से दिल्ली सरकार महिलाओं के खाते में 1000 रुपये सीधे भेजेगी जबकि 1500 रुपये RD के रूप में जमा होंगे। 

इसे भी पढ़ें-  UPI से लेन देन करना क्या होगा अब महंगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!