ATM Fraud in Mauganj :
मऊगंज, रीवा।
ग्राम देवरी निवासी राकेश सिंह के खाते से 86,000 रुपए की ठगी के मामले में मऊगंज थाना पुलिस द्वारा कई दिन तक एफआईआर दर्ज न करने व अब तक कोई कार्यवाही न करने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत क्रमांक 32100597 दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को उन्होंने थाना मऊगंज में आवेदन देकर ठगी की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने ना तो एफआईआर दर्ज की और ना ही कोई कार्रवाई की।
राकेश सिंह का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके एटीएम से पैसे निकाल लिए और उन्होंने पूरे विवरण के साथ शिकायत दर्ज कराई, बावजूद इसके पुलिस द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है।
अब यह मामला गृह विभाग की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हो चुका है, और संबंधित निराकरण अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने जल्द से जल्द ठगी की रकम की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर अब इस प्रकरण पर निगरानी रखी जा रही है।








