September 30, 2026 2:42 pm

Gold Price Today: सितंबर के आखिरी दिन भी गिरा सोना, दिल्ली से पटना तक बिक रहा ₹1.49 लाख से कम में

Gold Rate Today in India: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव ने लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी की है। बॉन्ड यील्ड में उछाल और ब्याज दरों में आगे भी बढ़ोतरी के आसार ने इस पर दबाव बढ़ाया है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3890 और 22 कैरट वाला ₹3560 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से एक दिन की स्थिरता के बाद सितंबर महीने के आखिरी दिन आज इसकी चमक फीकी पड़ी है और एक किलो चांदी ₹100 नीचे आई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  
दिल्ली ₹1,48,940 ₹1,36,540 ₹1,11,740
मुंबई ₹1,48,790 ₹1,36,390 ₹1,11,590
कोलकाता  ₹1,48,790 ₹1,36,390₹1,11,590
चेन्नई ₹1,48,790 ₹1,36,390 ₹1,14,090
बेंगलुरू ₹1,48,790 ₹1,36,390 ₹1,11,590
हैदराबाद ₹1,48,790 ₹1,36,390 ₹1,11,590
लखनऊ ₹1,48,940 ₹1,36,540 ₹1,11,740
पटना ₹1,48,840 ₹1,36,440 ₹1,11,640
जयपुर ₹1,48,940 ₹1,36,540 ₹1,11,740
अहमदाबाद ₹1,48,840 ₹1,36,440  ₹1,11,640

एक दिन की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी एक दिन की स्थिरता के बाद आज सस्ती हुई है। इससे पहले लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद 28 सितंबर को एक किलो चांदी ₹5 हजार नीचे आई थी। अब आज की बात करें तो आज 30 सितंबर को दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,39,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।

Gold को लेकर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच टकराव कम होने के संकेत नहीं दिख रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिड-टर्म इलेक्शंस के बाद ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतें हाई लेवल पर बनी हुई है, जिससे महंगाई बढ़ने का डर है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन केविन वॉर्श भी पहले ही कह चुके हैं कि उनका फोकस फिलहाल महंगाई को काबू में करने पर होगा। ऐसे में माना जा रहा कि फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट एक बार फिर बढ़ा सकता है। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर सोने की चमक घटती है। दूसरी तरफ डॉलर भी मजबूत दिख रहा है जो सोने की चमक पर भारी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!