April 27, 2026 2:12 pm

IG गौरव राजपूत 7 मई को करेंगे मऊगंज में जन चौपाल, अपराध नियंत्रण पर होगा सीधा संवाद

IG Gaurav Rajput in Mauganj :

मऊगंज (रीवा)। जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और नशे के खिलाफ रणनीति तय करने के लिए रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत 7 मई को मऊगंज जनपद सभागार में जन चौपाल का आयोजन करेंगे। शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में वे आम नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे और अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सुझाव लेंगे।

जन चौपाल का उद्देश्य नागरिकों को कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की उपस्थिति से अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।

बीते कुछ महीनों में मऊगंज और आसपास के क्षेत्रों में नशे का प्रभाव, अवैध गतिविधियाँ और सीमावर्ती क्षेत्रों से अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए यह जन संवाद कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा जिला पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में तैयार की गई है। दोनों अधिकारी इस आयोजन को जनोन्मुखी और प्रभावी बनाने में जुटे हैं।

यह पहली बार है जब मऊगंज में IG स्तर का ऐसा संवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें आम जनता को सीधे अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास भी मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?