August 9, 2026 4:49 am

IND vs SL: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट से बाहर हुआ यह धाकड़ बल्लेबाज, रिप्लेसमेंट कौन?

IND vs SL: टीम इंडिया बनाम  श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है।  शनिवार, 8 अगस्त को समाचार एएनआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। सुदर्शन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्होंने बैटिंग और फील्डिंग की प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया।

चोट के कारण साई सुदर्शन बाहर?

बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एएनआई को बताया ‘साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

बल्लेबाज ने बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में ट्रेनिंग की, जहां उन्होंने बैटिंग और फील्डिंग की प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया। हालांकि, उनके श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए समय पर ठीक होने की संभावना कम थी।

वॉर्म-अप मैच में नहीं दिखे सुदर्शन

बताया जा रहा है कि सुदर्शन उस फ्लाइट में भी नहीं गए जिससे भारतीय टीम श्रीलंका के लिए रवाना हुई थी, और इस वजह से वे कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ चल रहे चार दिन के वॉर्म-अप मैच में नहीं खेल पाए, जो शुक्रवार (8 अगस्त) को शुरू हुआ था।

कप्तान गिल भी हुए चोटिल

इस बीच, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल की दाहिने हाथ की अनामिका उंगली (ring finger) में भी चोट लग गई। BCCI ने X पर पोस्ट किया, “अपडेट: गुरुवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान शुभमन गिल की दाहिने हाथ की अनामिका (ring finger) में चोट लग गई। 

एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। गिल की गैर-मौजूदगी में KL राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।

साई सुदर्शन का रिप्लेसमेंट कौन होगा?

इससे पहले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हो गए हैं क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान लगी बाएं घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसके अलावा, हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट और नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण बाहर हैं।

वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि आकाश दीप भी उपलब्ध नहीं हैं। अब देखना है अगर साई बाहर होते हैं, तो किसे टीम में शामिल किया जाता है। बता दें यह सीरीज चल रहे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी।

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत को आधी रात ऐसा क्या हुआ, CM धामी से मांगनी पड़ी मदद; लाचारी सुनकर फौरन एक्‍शन में आ गई उत्तराखंड सरकार, विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!