August 3, 2026 12:26 am

KTU परिसर पूर्णतः नशा मुक्त घोषित – Aj Ki News

​केटीयू में नशा मुक्त युवा अभियान: अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ

रायपुर, 02 अगस्त 2026

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU), रायपुर में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के अंतर्गत एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः ‘नशा मुक्त कैंपस’ बनाने की औपचारिक घोषणा की।

*​विवेक और भविष्य को नष्ट करता है नशा: प्रो. मनोज दयाल*

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने युवाओं से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्तियों जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है,का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के विवेक, उसके परिवार और सुनहरे भविष्य—तीनों को पूरी तरह तबाह कर देता है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग देश निर्माण में करना चाहिए।
​इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल युग में मोबाइल का भी संयमित एवं सार्थक उपयोग करने का आग्रह किया।

*​क्षणिक सुख की चाहत में लत न बनने दें: कुलसचिव*

​विश्वविद्यालय के कुलसचिव  ने जीवन में आर्थिक और सामाजिक विश्लेषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर क्षणिक सुख की चाहत से होती है, जो धीरे-धीरे गंभीर लत में बदल जाती है। इसलिए किसी भी गलत आदत को अपनाने से पहले उसके दुष्प्रभावों पर विचार करना बेहद जरूरी है।

*​नशामुक्त भारत निर्माण का लिया संकल्प*

​समारोह में विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!