November 28, 2026 11:14 am

BREAKING NEWS

Mauganj: गुना से बरामद हुई 14 वर्षीय नाबालिग, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Mauganj। थाना मऊगंज पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को गुना जिले से बरामद कर सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पाण्डेय व एसडीओपी अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सनत कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गुमशुदगी की रिपोर्ट से बरामदगी तक का सफर

16 दिसंबर 2024 को मऊगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला राधा साकेत ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इस आधार पर मऊगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

गुना में मिली नाबालिग, पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू

लगातार जांच-पड़ताल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को बालिका के गुना जिले में होने की जानकारी मिली। इसके बाद 28 जनवरी 2025 को थाना आरोन, जिला गुना की सहायता से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने औपचारिक कार्यवाही पूरी कर बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्यवाही में निरीक्षक सनत कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रज्ञा पटेल, प्रधान आरक्षक आनंदमणि अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक विकास पाण्डेय, आरक्षक शशिकांत, विवेक यादव, जयप्रकाश तिवारी, पवन मेड़ा, निलेश सिंह, अरविंद मेहरा, प्रमोद पटेल और महिला आरक्षक आकांक्षा सिंह की अहम भूमिका रही।

परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

अपनी बेटी को वापस पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और मऊगंज पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस की तत्परता और कुशलता से एक और परिवार बिखरने से बच गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग बच्चों पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!