April 28, 2026 10:46 am

Mauganj : खड़ूई नदी पुल के पास गांजा तस्कर धराया, 650 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Mauganj News In Hindi :

मऊगंज/नईगढ़ी।
गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नईगढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खड़ूई नदी पुल के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो 650 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर कस्बे की ओर जा रहा था।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संसारीलाल जायसवाल (उम्र 53 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 13, नईगढ़ी) को धरदबोचा।

झोले से बरामद हुआ गांजा:

  • आरोपी के हाथ में एक सफेद प्लास्टिक झोला था।
  • तलाशी लेने पर झोले से काली पन्नी में भरा गांजा और पुड़िया बरामद हुई।
  • कुल वजन 650 ग्राम निकला, जिसे पुलिस ने मौके पर जब्त किया।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर, उनि आर.पी. वर्मा, सउनि नरेंद्र चतुर्वेदी, प्रआर. रामकुमार भास्कर, आर. अवनीश पांडेय, आर. वीरेंद्र शुक्ला, और आर. विवेकानंद यादव की अहम भूमिका रही।

नईगढ़ी पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर पूरी सख्ती से अमल हो रहा है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?