April 27, 2026 2:14 pm

Mauganj: मऊगंज जिला के लौर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Mauganj: मऊगंज जिला के लौर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

मऊगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मऊगंज जिले के अंतर्गत लौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 तारीख को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मऊगंज एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार देवतालाब, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी लौर एवं यातायात प्रभारी मऊगंज सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के पश्चात अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुचारु रूप से दर्शन की व्यवस्था संचालित हो।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?