March 10, 2026 4:29 pm

Mauganj:मऊगंज में सक्रिय चोर गिरोह-काम के बहाने रेकी कर घरों में कर रहे वारदात, पुलिस अब तक खाली हाथ


Mauganj News In Hindi:


मऊगंज। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब इन वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
मऊगंज में इन दिनों एक ऐसा चोरी गिरोह सक्रिय है जो काम करने के बहाने पहले घरों की रेकी करता है और फिर अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

ताज़ा मामला मऊगंज के चाक मोड़ क्षेत्र का है, जहां निवासी रजनीश त्रिपाठी के घर में चोरी की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, रजनीश त्रिपाठी ने अपने घर की पुताई (Painting) का काम दुबगवां निवासी एक व्यक्ति को सौंपा था।
दो दिन तक वह व्यक्ति घर में रहकर पुताई करता रहा,
लेकिन इसी दौरान उसने पूरे घर का मुआयना कर लिया और हर कमरे की पूरी रेकी कर डाली।

सूत्रों के मुताबिक, यह व्यक्ति किसी सक्रिय चोरी गिरोह का हिस्सा है,
जो मऊगंज में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने में जुटा है।

रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि उनके घर से एक साइकिल और ₹10,000 नगद (Cash) चोरी हो गए हैं।
उन्होंने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने आवेदन दिया है।

हालांकि, जब वे मऊगंज थाने पहुंचे तो पहले तो आवेदन लेने में नानुकुर की गई ।
काफी देर बाद आवेदन तो लिया गया, लेकिन अब तक न तो पीड़ित से कोई संपर्क किया गया,
और न ही संदिग्ध आरोपी से पूछताछ (Interrogation) की गई है।

जब इस मामले में थाना प्रभारी मऊगंज से बात की गई तो उन्होंने केवल इतना कहा कि
“मामले की जांच जारी है।”
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराज़गी और असुरक्षा (Anger and Insecurity) दोनों बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करे,
तो इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश जल्द किया जा सकता है।
फिलहाल मऊगंज में यह गिरोह लोगों के मन में डर का माहौल बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?