March 11, 2026 3:48 pm

Mauganj :घोषित-अघोषित कटौती ने मऊगंज को किया बेहाल, 45 डिग्री की तपिश में बिजली-पानी के लिए तड़प रहे लोग

Mauganj News :

मऊगंज। भीषण गर्मी के बीच मऊगंज के लोगों की परेशानी अब हद पार कर चुकी है। एक ओर सूरज आग बरसा रहा है, पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, दूसरी ओर बिजली कंपनी की लापरवाही जनता की जान पर बन आई है। घंटों की घोषित-अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

स्थिति यह है कि न तो घरों में कूलर-पंखे चल पा रहे हैं, न ही नल और मोटर। नतीजा—लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। बिजली गुल होते ही पेयजल संकट गहराने लगता है, और जब बिजली आती भी है, तब तक टंकी खाली हो चुकी होती है।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि मऊगंज में बिजली कटौती अब रोज़ का सिरदर्द बन गई है। कोई शेड्यूल नहीं, कोई सूचना नहीं—कभी भी सप्लाई बंद कर दी जाती है और घंटों तक दोबारा बहाल नहीं होती।

गर्मी और उमस से बेहाल बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। बीमार मरीजों को सांस लेने तक में दिक्कत हो रही है। बावजूद इसके, प्रशासनिक अमला पूरी तरह मौन है।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई, तो जनआंदोलन किया जाएगा। लोगों का कहना है कि अब सहनशक्ति जवाब दे रही है—गर्मी का कहर ऊपर से बिजली-पानी की मार, मऊगंज को नरक बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?