March 12, 2026 12:01 am

Mauganj -पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सक्रिय चोर गिरोह दबोचा, ₹1.73 लाख का माल बरामद

Mauganj News :

मऊगंज। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में बीते दिनों लगातार हो रही चोरियों के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया गया सामान व नकदी सहित ₹1.73 लाख का मशरूका बरामद किया है। यह कार्रवाई आईजी रीवा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।


🔍 चोरी की वारदातें और जांच की शुरुआत:

  • 5 मई को ग्राम हर्दी तिवारियान,
  • 29 मई को ग्राम सिगटी बामन,
  • 1 जून को ग्राम बहेरा नानकार में चोरों ने सूने मकानों में दीवार में सेंध लगाकर और ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

इन मामलों में नईगढ़ी थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


👮‍♂️ पुलिस को मिला सुराग और हुई गिरफ्तारी:

6 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक दो मोटरसाइकिलों पर बहेरा नानकार और भलुहा के बीच घूम रहे हैं।
थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भलुहा मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया

पूछताछ में उन्होंने नईगढ़ी और गढ़ थाना क्षेत्र में की गई चोरी की वारदातों में शामिल होना कबूल कर लिया


👨‍⚖️ आरोपी और बरामदगी:

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सनोज गोंड, पिता राहुल उर्फ गुल्ले गोंड, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सेदहा, थाना गढ़, जिला रीवा
  2. शिवलाल गोंड उर्फ लंबू, पिता बाबूलाल गोंड, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सरमन पुर बांधा, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना

बरामद मशरूका:
नकदी, चोरी का सामान और दो मोटरसाइकिल सहित कुल कीमत ₹1,73,000

दोनों आरोपियों को धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया


🏆 इस कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान:

  • उपनिरीक्षक: जगदीश सिंह ठाकुर, अनंत विजय सिंह
  • सहायक उपनिरीक्षक: नारायण प्रसाद पांडे
  • प्रधान आरक्षक: राजेश सिंह, रामकुमार भास्कर
  • आरक्षक: दिवाकर सिंह, अविनाश सिंह, प्रकाश कुशवाहा, पंकज शुक्ला, चंदन यादव, रविशंकर रावत
  • सैनिक: पवन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?