April 17, 2025 5:05 am

Mauganj:पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: अनुराग पांडे की जगह विक्रम सिंह बने नए ASP

Mauganj News:

मऊगंज। मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 64 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसी कड़ी में मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे का स्थानांतरण ग्वालियर कर दिया गया है, और उनकी जगह विक्रम सिंह को मऊगंज का नया एएसपी नियुक्त किया गया है।

तेज-तर्रार अधिकारी माने जाते हैं विक्रम सिंह

नए एएसपी विक्रम सिंह इससे पहले छतरपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अनुभवी और तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी माना जाता है। छतरपुर में उन्होंने कई संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की थी, जिससे उनकी कार्यशैली की खूब सराहना हुई थी। अब मऊगंज में उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था को और सख्त करने की उम्मीद जताई जा रही है।

पति मऊगंज के ASP, पत्नी रीवा की कमान संभालेंगी

दिलचस्प बात यह है कि विक्रम सिंह की पत्नी आरती सिंह भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वह अभी तक पन्ना जिले में एएसपी के तौर पर कार्यरत थीं, लेकिन अब उनका तबादला रीवा जिले में एएसपी के पद पर किया गया है। यानी अब पति मऊगंज के एएसपी होंगे और पत्नी रीवा की कानून-व्यवस्था संभालेंगी।

अनुराग पांडे को ग्वालियर भेजा गया

मऊगंज में अब तक एएसपी रहे अनुराग पांडे का तबादला ग्वालियर कर दिया गया है। मऊगंज में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। उनकी गिनती कड़क और अनुशासित अधिकारियों में होती है।

जल्द पदभार ग्रहण करेंगे नए ASP

सूत्रों के मुताबिक, विक्रम सिंह जल्द ही मऊगंज में अपना पदभार संभालेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। वहीं, अनुराग पांडे के ग्वालियर जाने के बाद वहां के पुलिस प्रशासन को भी उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

अब देखना यह होगा कि विक्रम सिंह अपने नए कार्यकाल में मऊगंज को अपराध मुक्त बनाने के लिए किस तरह की रणनीति अपनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!